अलीगढ़: M.A. पास हैं छर्रा सपा प्रत्याशी, अखिलेश यादव के नाम की अंग्रेजी में स्पेलिंग कहा AW नहीं..AKSH..A.KHA..I..L..E..SH
अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में 2022 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की तरफ से एक महिला प्रत्याशी ऐसी भी है। जो टिकट मिलने के बाद राजनीति में वाहवाही तो लूट रही है। लेकिन पढ़ाई के ज्ञान से कोसों दूर है। जिसने मोदी योगी के सर्व शिक्षा अभियान की भी पूरी तरह से पोल खोल कर रख दी। छर्रा विधानसभा सीट से सपा महिला प्रत्याशी अपनी ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव का अंग्रेजी में नाम बताते हुए पूरे नाम में संधि विच्छेद कर दी गई और ठीक से अखिलेश यादव का नाम भी नहीं बता पाई। अखिलेश यादव का नाम अंग्रेजी में ठीक ना बताने के चलते महिला प्रत्याशी का 20 सेकंड का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल से हुए वीडियो में महिला प्रत्याशी सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम अंग्रेजी में बताते हुए पूर्व सीएम अखिलेश यादव के नाम की स्पेलिंग AW नहीं.... AKSH......A.KHA..I....L..E..SH हैं।
लक्ष्मी धनगर, छर्रा प्रत्याशी |
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में छर्रा विधानसभा की प्रत्याशी लक्ष्मी धनगढ़ वैसे तो एमए हैं। लेकिन ज्ञान के बारे में उनका सामान्य ज्ञान गड़बड़ है। समाजवादी पार्टी के जनरल सेक्रेटरी के बारे में जब उनसे पूछा गया। तो वह अगल-बगल झांकने लग गई। वहीं सपा सुप्रीमो अखिलेश के नाम की स्पेलिंग बताने में भी उनका दम फूल गया। छर्रा विधानसभा से समाजवादी पार्टी ने लक्ष्मी धनगर को टिकट दिया है। एक साल पहले समाजवादी पार्टी को ज्वाइन करने वाली लक्ष्मी नगर ने सपा में मठाधीश नेताओं को पीछे छोड़ते हुए टिकट हासिल किया और ठाकुरों के गढ़ में ताल ठोक कर विधानसभा चुनाव लड़ रही है।
हालांकि छर्रा विधानसभा के प्रत्याशी के सामान्य ज्ञान पर जब अखिलेश यादव से सवाल किया गया तो वे अपने प्रत्याशी को बचाते नजर आए अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे प्रत्याशी को कुछ न पता हो लेकिन उन्हें चुनाव निशान साइकिल का पता है उन्होंने अपने प्रत्याशी को कहा कि आपको कुछ बताने की जरूरत नहीं है केवल साइकिल निशान बताइए और अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि साइकिल में एक हैंडल और दो पहिए हैं एक पहिया राम मनोहर लोहिया का है और दूसरा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का है।
Initiate News Agency(INA)