गया। केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह ने किया विष्णुपद मंदिर में पूजा अर्चना, पत्रकारों के राजनैतिक सवाल पर साधा चुप्पी,वजीरगंज ऐरू प्लांट पर दिया गोल मटोल जवाब।
गया। केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह आज शाम ऐतिहासिक विष्णुपद मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की। मंदिर के गर्भ गृह में विष्णु चरण की पूजा अर्चना करते हुए उन्होंने काफी समय बिताया। पुरोहितों ने मंत्रोच्चारण के बीच उनका धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। मंदिर से निकलने के बाद पत्रकारों ने जब उन्हें घेरा तो वे बोले की बहुत दिनों से मन में इच्छा थी कि भगवान विष्णु का दर्शन करें।
परंतु कोरोना के कारण मंदिर बंद रहने के कारण उनकी तमन्ना पूरी नहीं हो सकी थी। आज उन्होंने भगवान विष्णु से देश की खुशी और समृद्धि की कामना की है। उत्तर प्रदेश चुनाव जैसे मुद्दे से संबंधित पत्रकारों के सवाल पर वे मौन साध गए। गया के चर्चित वजीरगंज स्टील प्रोसेसिंग प्लांट को लेकर पूछे गए सवाल का भी गोल मटोल जवाब देकर निकल गए।
मालूम हो कि आज राजगीर से गया होते हुए केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह औरंगाबाद जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। वहां से वापसी के क्रम में गया विष्णुपद मंदिर पहुंचे थे। केंद्रीय मंत्री के साथ चंदन सिंह,सदस्य धार्मिक न्यास बोर्ड, पूर्व विधायक अभय कुशवाहा, जदयू नेता पुष्पेंद्र पुष्प,जेडीयू के एमएलसी मनोरमा देवी, डुल सिंह सहित अन्य नेतागण मौजूद थे।
Initiate News Agency(INA)