कानपुर। कांग्रेस के दक्षिण जिला अध्यक्ष शैलेंद्र दीक्षित ने आज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया।
कानपुर। गोविंद नगर विधानसभा से टिकट मांग रहे कांग्रेस के दक्षिण जिला अध्यक्ष शैलेंद्र दीक्षित ने आज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कांग्रेस हाईकमान पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि पार्टी अपनी मूल विचारधारा से भटक गई है। पार्टी की 30 साल सेवा की है।
डॉक्टर शैलेंद्र दीक्षित- दक्षिण शहर अध्यक्ष |
लेकिन पार्टी के गलत निर्णयों से मैं आहत हूं। बता दें कि शैलेंद्र दीक्षित गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र से टिकट के दावेदार थे। लेकिन पार्टी ने करिश्मा ठाकुर को टिकट देकर गोविंद नगर विधानसभा मैदान में उतारा है। जिसके बाद से ही उनकी पार्टी छोड़ने चर्चा शुरू हो गई थी। सूत्रों के मुताबिक वह जल्द से जल्द अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।
इब्ने हसन ज़ैदी
Initiate News Agency (INA) , कानपुर