खुटार\शाहजहाँपुर। जितिन प्रसाद का दावा प्रदेश में प्रचंड बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार
--चेयरमैन अनुपम शुक्ला, मण्डल अध्यक्ष अरुण शुक्ला,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रवीण मिश्र संटू, प्रधान संघ अध्यक्ष अधीर शुक्ला ने माल्यर्पण कर मुख्यअतिथि का क्या भव्य स्वागत
खुटार\शाहजहाँपुर। भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाते हुए मुख्यअतिथि अपने सम्बोधन में कहा विपक्षी गठबंधन सौ सीटो पर ही सिमट जाएगा। जनता ने विपक्षी गठबंधन को पूरी तरह नकार दिया है। इस लिए आप सभी लोग भाजपा प्रत्याशी चेतराम को एक बार फिर रिकॉर्ड मतों से पुवायां विधानसभा से जिताकर भेजे।
रविवार दोपहर दो बजे भाजपा प्रत्याशी चेतराम के पक्ष में मुख्यअतिथि कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद पुवायां रोड स्थित नन्दलाल पैलेस पहुँचे जहा खुटार चेयरमैन व ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय सयोजक ब्रज क्षेत्र अनुपम शुक्ला, मण्डल अध्यक्ष अरुण शुक्ला, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पंचायत सदस्य प्रवीण मिश्रा, प्रधान संघ अध्यक्ष अधीर शुक्ला ने मुख्यातिथि को 51 किलो की माला पहना व स्मृति चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया।
जितिन प्रसाद ने प्रभावी मतदाता संवाद को सम्बोधित करते हुए कहा प्रत्याशी चेतराम इसी विधानसभा के निवासी है कोई बाहरी नही है मुझे भी यहा की जनता से हमेशा लगाव रहा है क्योंकि यहा के लोग मेरे परिवार की तरह है साथ ही उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही दर्जनों जनकल्याण योजनाओं की गिनाकर आने वाली 14 तारीख को कमल का बटन दबाकर चेतराम को भारी मतों से जीत दिलाकर विधानसभा में पहुचाने की अपील की।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रवीण मिश्रा संटू ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा भाजपा सरकार ने सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर काम किया बिना भेदभाव के निःशुल्क खाद्यान्न से लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन, उज्ज्वला, ई श्रम, किसान सम्मान निधि आदि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को गिनाया। कार्यक्रम का संचालन राजेश देवल ने किया इस मौके पर पूर्व सांसद दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री मिथलेश कुमार,जिला सयोजक केसी मिश्र, पूर्व मण्डल अध्यक्ष देवनारायण मिश्रा, राजऋषि शुक्ला बिट्टू,राजेश दीक्षित, रामप्रकाश मिश्रा सुआ, श्यामा कांत गुप्ता,मुनीश तिवारी किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सचिन मिश्रा, उपाध्यक्ष रोहित शुक्ला, सोनू मिश्रा, सुधीर मिश्रा चेतन तिवारी, प्रधान हर्ष दीक्षित, मुनीश तिवारी,अर्जित वाजपेयी, सभासद आशीष मिश्रा, मिलन मिश्रा, विकास शुक्ला, निर्भय मिश्रा, हर्षित मिश्रा, नवनीत दीक्षित, ओमकार वर्मा, समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फ़ैयाज़ उद्दीन
Initiate News Agency(INA), शाहजहाँपुर