शाहजहाँपुर। भाजपा के राज में महिलाओं पर हुए अत्याचार, हाथरस और उन्नाव सबसे बड़ा उदाहरण : नीतू सिंह
--उपेन्द्र पाल सिंह के लिए पुवायां नगर में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने डोर टू डोर मांगे वोट
शाहजहाँपुर। पुवाया विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी उपेंद्र पाल सिंह के लिए उनकी धर्मपत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नीतू सिंह ने नगर में डोर टू डोर जनसंपर्क करते हुए वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने घरों में जाकर महिलाओं से मुलाकात की और सपा की नीतियों को बताया साथ ही भाजपा के राज में महिलाओं पर हुए अत्याचार को भी गिनाने से नहीं चूंकि।
बुधवार को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नीतू सिंह ने कस्बा पुवायां में सपा प्रत्याशी उपेंद्र पाल सिंह के समर्थन में डोर टू डोर कैंपिंग करते हुए वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने खासकर महिलाओं से मुलाकात की और उन्हें बताया कि सपा सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश में महिलाओं को 18 हजार रुपये सालाना समाजवादी पेंशन दी जाएगी।
पहले भी सपा सरकार में महिलाओं को 500 रुपये पेंशन दी जाती थी। जिसे भाजपा सरकार ने आते ही बन्द कर दिया। नीतू सिंह ने भाजपा के बारे में कहा कि इस सरकार में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बहुत ज्यादा बढ़ गए। हथराम में एक दलित परिवार की बेटी के साथ हैवानियत और हत्या के बाद पुलिस का रवैया बताता है कि भाजपा के राज में बेटियां सुरक्षित नही है। साथ ही नीतू सिंह ने उन्नाव कांड की भी याद दिलवाते हुए भाजपा राज की खराब कानून व्यवस्था को बताया।
इस मौके पर स्तुति गुप्ता, संतोष सिंह, प्रेमलता, सुमन देवी, कुसुमा, लता कुमारी, सौरभ गुप्ता, रवि यादव, शोभित अग्रवाल, जगजीत सिंह टांडे, मोनू इदरीसी, सर्वेश मिश्रा, सचिन दीक्षित, अशोक सिंह चौहान, शायदा खातून, रूबी समेत आदि लोग मौजूद थे।
फ़ैयाज़ उद्दीन
Initiate News Agency(INA) शाहजहाँपुर