शाहजहांपुर\अल्हागंज। पहले मतदान फिर जलपान की अपील
शाहजहांपुर\अल्हागंज। राष्ट्रीय सोशल मीडिया संघ ने मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। एसोशिएशन के अध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों को जलपान से पहले मतदान करने की अपील करते हुए जनजागरूकता अभियान की शुरुआत की। राष्ट्रीय सोशल मीडिया संघ के अध्यक्ष अमित वाजपेयी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बनता है कि वह मजबूत लोकतंत्र बनाने के लिए मतदान कर सहयोग दें। उन्होंने कहा कि जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र की पहचान है। प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वह देश की प्रगति व मजबूती के लिए अपने मत का प्रयोग अवश्य करें। उपाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि सभी लोग काम छोड़कर सबसे पहले मतदान केंद्र पर जाकर अपना मत डालें। किसी भी पार्टी के लालच या दबाव में अपने मत का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। मतदान लोकतंत्र का पर्व है।
इसलिए उत्साह पूर्वक अपने वोट का प्रयोग करें। दूसरों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करें। नगर के कार्यालय पर हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शिवकिशोर प्रजापति ने कहा कि एसोशिएशन द्वारा युवाओं, महिलाओं, वृद्धजन आदि को मत करने के लिए संस्था द्वारा सोशल मीडिया वैनर पोस्टर आदि से सभी को प्रेरित किया जा रहा है। संविधान द्वारा प्रत्येक मतदाता को वोट डालने का अधिकार दिया गया है। संविधान द्वारा दिए इस अधिकार का प्रयोग अवश्य करें। अभियान चलाने वालों में नाजिम शाह, मोहम्मद अली,सोनू सिंह, प्रदीप वर्मा, रामनाथ वर्मा,रागिनी मिश्रा,सुनीता देवी, अरूण कुमार, वागीश कश्यप, नवाजुद्दीन शाह, श्याम सुंदर शुक्ला आदि लोग शामिल है।
फ़ैयाज़ उद्दीन
Initiate News Agency (INA) , शाहजहाँपुर