अयोध्या। अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में 3,79633 मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
---अयोध्या की प्रतिष्ठित सीट पर सबकी निगाहें, भाजपा के लिए चुनौती
अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की धर्म नगरी अयोध्या में उत्तर प्रदेश 2022 के चुनाव की सरगर्मी धीरे धीरे बढ़ती जा रही है। जहां पर मुख्य मुकाबला सपा और भाजपा के बीच देखा जा रहा है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के चलते इस सीट पर सभी की निगाहें हैं और प्रदेश ही नहीं पूरा देश देख रहा है। अयोध्या विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने वेद प्रकाश गुप्ता को अपना प्रत्याशी बनाया है जो 2017 में भी इस सीट पर जीत कर विधायक हैं।
समाजवादी पार्टी ने पूर्व राज्य मंत्री तेज नारायण पांडे उर्फ पवन को अपना प्रत्याशी बनाया है जो 2012 में इसी सीट से चुनाव जीते थे और अखिलेश सरकार में राज्य मंत्री थे इस बार उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के वेद प्रकाश गुप्ता से है। कांग्रेस पार्टी ने इस सीट पर रीता मौर्या को अपना प्रत्याशी बनाया है। जो पहली बार चुनाव मैदान में है। बहुजन समाज पार्टी ने अयोध्या विधानसभा क्षेत्र से युवा प्रत्याशी रवि मौर्या को अपना प्रत्याशी बनाया है।
इस प्रकार इस विधानसभा क्षेत्र से दस प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। अयोध्या विधानसभा क्षेत्र को भारतीय जनता पार्टी का गढ़ माना जाता है इस बार मुकाबला दिलचस्प सुना जा रहा है और इस सीट पर सबकी निगाहें राम मंदिर के चलते लगी हुई है भाजपा के सामने इस प्रतिष्ठित सीट को बचाने की चुनौती भी है।
जैसा कि चुनाव में लोगों को उम्मीदें भी रहती है और शिकवा शिकायत भी रहती है जातिवाद का भी मुद्दा चलता है किसी के काम से कहीं किसी को तकलीफ भी रहती है विकास होने पर कुछ लोग असंतुष्ट भी होते हैं इस तरह से अयोध्या में भी संतुष्ट और असंतुष्ट का खेल चल रहा है ऐसे में प्रतिष्ठा बचाना बड़ी चुनौती लग रही है। अब देखना है कि 379633 मतदाता किसे अपना प्रतिनिधि चुनते हैं।
देव बक्श वर्मा
Initiate News Agency(INA) अयोध्या