अयोध्या। 18 को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा अयोध्या, मिल्कीपुर व रुदौली विधानसभा क्षेत्र में संजय निषाद गोशाईगज विधानसभा क्षेत्र में रैली करेंगे।
अयोध्या। जनपद में विधानसभा चुनाव पांचवें चरण में 27 फरवरी को होना है। चुनाव की तिथियों ज्यो ज्यो नजदीक आती जा रही है चुनावी पारा चढ़ता जा रहा है और रैलियों का रेला शुरू हो रहा है। 18 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अयोध्या की धरती पर आ रहे हैं। कई विधानसभा अयोध्या, मिल्कीपुर, रुदौली में जनसभा को सम्बोधित करेंगे नड्डा, संजय निषाद गोशाईगंज विधानसभा में रैली करेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद 18 फरवरी को अयोध्या आ रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष अयोध्या, मिल्कीपुर,रुदौली में जनसभा को सम्बोधित करेंगे जबकि डाक्टर संजय निषाद गोशाईगंज में जनसभा में भाजपा कंडीडेट के समर्थन में संबोधन करेंगे।
तैयारियां चल रही है।, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौप दी गयी
महानगर व जिलाध्यक्ष ने संयुक्त रुप से बताया कि 18 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आगमन अयोध्या जनपद में होगा।जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौप दी गयी है। अयोध्या विधानसभा के क्षत्रिय बोर्डिंग में 10 बजे।
मिल्कीपुर विधानसभा के महात्मा गांधी इंटर कालेज अमानीगंज के मैदान में दोपहर 12 बजे। रुदौली विधानसभा के जखरा मठ्ठा नेवादा 2 बजे विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। तारुन में जनसभा को सम्बोधित करेंगे संजय निषाद। 18 फरवरी को 12 बजे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद गोसाईगंज विधानसभा के परशुराम महाविद्यालय तारुन में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
इस प्रकार अयोध्या जनपद में विधानसभा चुनाव का पारा चढ़ता जा रहा है और रैलियों और सभाओं का आयोजन शुरू हो गया है।
देव बक्श वर्मा
Initiate News Agency (INA), अयोध्या