बलिया। सिर्फ विकास ही मुद्दा होगा हमारा : संग्राम सिंह यादव (सपा उम्मीदवार)
...... भाजपा कहती थी सबका साथ सबका विकास अब 80 बनाम 20 कहां से आ गया , भाजपा के लोग सिर्फ जुमलेबाजी करते हैं।
बलिया। ख़बर बलिया से है यहां चुनावी सरगर्मियां तेजी पर है, हर कोई अपने अपने तरीके से मतदाताओं को लुभानें में लगा। जिले के फेफना विधानसभा क्षेत्र से सपा उम्मीदवार एंव पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। उनका मुकाबला इस क्षेत्र से मौजूदा सरकार के उपेंद्र तिवारी से है। जिन्हे भाजपा ने भी दूसरी बार तिवारी को अपना प्रत्याशी बनाया है। तिवारी इस क्षेत्र से लगातार दो बार विधायक चुने जा चुके हैं। जिनका सीधा मुकाबला सपा के संग्राम सिंह यादव से है।
संग्राम सिंह यादव सपा प्रत्याशी फेफना विधानसभा क्षेत्र |
सपा उम्मीदवार यादव का कहना है कि मौजूदा सरकार तो अपने विकास कार्यों के आधार पर वोट मांग रही है परन्तु आप किन मुद्दों पर सपा के पक्ष में वोट मांगेंगे उन्होंने बताया कि पूर्व के सपा शासन ने जिले विश्व विद्यालय और जनेश्वर सेतु दिया जैसी बड़ी बड़ी योजनाए दिया, लेकिन भाजपा शासन काल में उनकी की सरकार केवल जुमले बाजी करती रही। यह भी आरोप लगाया कि अपने विधानसभा क्षेत्र प्रस्तावित मेडिकल कालेज को भी नहीं बनवा पाये। क्या खास बात जो आप अपनी जनता के बीच जाकर अपने लिए वोट मांगगे।उन्होंने बताया कि सपा सरकार के बनते कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहली सहित अपने विधानसभा के प्रत्येक गांव का विकास और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ ही प्रस्तावित मेडिकल कालेज की स्थापना हमारी प्राथमिकता ओ में रहेगा। जिसके लिए सपा मत जोड़ने जा रही है। सपा प्रत्याशी संग्राम सिंह यादव ने कहा जो हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का एजेंडा है वही मुद्दे वही एजेंडा मेरा भी है ,हम सिर्फ और सिर्फ विकास की बातें नहीं ,विकास करके दिखाएंगे। मौजूदा सरकार में क्षेत्र में जर्जर सड़के की भाजपा सरकार की गवाह है। अस्पतालों में कोई व्यवस्था नहीं है। वर्तमान सरकार मे बेटियां तक सुरक्षित नहीं है, और सरकार सबका साथ सबका विकास की बात कर रही है।
सैय्यद आसिफ़ हुसैन जै़दी
Initiate News Agency (INA), बलिया