बुलंदशहर: सपा की राज्य कार्यकारिणी में दिनेश गुर्जर बने प्रदेश सचिव
बुलंदशहर: आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश सचिव दिनेश गुर्जर को सपा की प्रदेश कार्यकारिणी का प्रदेश सचिव मनोनित किया गया। गुरुवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की ओर से मनोनयन पत्र जारी किया गया।
दिनेश गुर्जर के प्रदेश कार्यकारिणी में सचिव बनने से जिले के सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड गई। गुलावठी के रामनगर निवासी दिनेश गुर्जर को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। सपा नेताओं ने भी दिनेश गुर्जर को जिम्मेदारी को ईमानदारी से निर्वहन करने की प्रेरणा दी।
वरुण शर्मा
Initiate News Agency(INA)