कन्नौज। ऐतिहासिक इमारतों को सहेजने का काम शुरू
कन्नौज। ऐतिहासिक इमारतों को सहेजने का काम शुरू हो गया है। इसके तहत लखनऊ से पुरातत्व विभाग की टीम इत्र नगरी के बालापीर के मकबरे पहुंची। अफसरों का कहना है कि मकबरे की मरम्मत कर पुराने स्वरूप में लौटाया जाएगा। उन्होंने कहा की अगर जरूरत पड़ी तो मकबरे के चारो ओर बाउंड्री भी करवाई जाएगी।
कन्नौज के सदर में स्थित बालापीर के मकबरे पहुंचे पुरातत्व विभाग के अधीक्षक आफताब अहमद ने यहां का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने इमारत में बने मकबरों का स्थलीय निरीक्षण किया और परिसर में मौजूद गंदगी को साफ किया। एएसआई संरक्षित इस इमारत में कई जगह पत्थर टूटकर गिर चुके हैं। जिसके चलते यह अपनी पुरातत्विक पहचान खोती जा रही है।
गजेंद्र सिंह अपर जिलाधिकारी कन्नौज |
रईस खान
Initiate News Agency (INA), कन्नौज