अयोध्या। अयोध्या के रुदौली से ओवैसी अपना चुनावी अभियान शुरू करेंगे
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022के चुनाव को लेकर अयोध्या धर्म नगरी के साथ चुनावी अखाड़ा बनता जा रहा है। राजनैतिक दल अयोध्या से चुनावी शंखनाद कर रहे हैं। उसी क्रम में ओवैसी को कार्यकर्ता सम्मेलन करने के लिए जिला प्रशासन ने अनुमति दे दिया है।सोशल डिस्टेंसिंग के तहत 50 लोगों के शामिल होने की दी अनुमति मिली है। कल अयोध्या के रुदौली पहुंच रहे हैं ओवैसी। रुदौली के रसूलाबाद में करेंगे कार्यकर्ता सम्मेलन। लगभग 2:00 बजे रुदौली पहुंचेंगे ओवैसी।
कल 7 सितंबर को लगभग 2:00 बजे रुदौली पहुंचेंगे ओवैसी। 1:30 बजे अयोध्या की सीमा रानी मऊ में होगा स्वागत। कार्यकर्ता करेंगे स्वागत। 2:00 बजे रुदौली पहुंचकर शेख मखदूम शाह की दरगाह पर करेंगे जियारत। रसूलाबाद चौराहे के पास कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित।भेलसर चौराहेपर एमआईएमआईएम चुनावी कार्यालय का करेंगे उद्घाटन। कार्यक्रम के 1 दिन पूर्व कार्यकर्ताओं ने रुदौली में लगाई होर्डिंग्स।एक पर लिखा रुदौली अयोध्या तो दूसरे पर लिखा रुदौली शरीफ।
ओवेशी के अयोध्या दौरे पर बोले शिया वफ बोर्ड के पूर्व सदस्य व भारती जनता पार्टी अवध क्षेत्र के अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष अशफाक हुसैन जिया। अयोध्या गंगा जमुनी तहजीब की नगरी। अयोध्या एक धार्मिक स्थल है। यहां की जनता किसी भी तालिबानी मानसिकता रखने वालो को बर्दास्त नही करेगी। अयोध्या लोग अपने पाप धुलने और पवित्र होने आते है अगर ओवैसी अयोध्या आ रहे है तो अच्छी बात है उनकी मानसिकता में अयोध्या में बदलाव लायेगी। इसके पूर्व अयोध्या जनपद और फैजाबाद को लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा था।
देव बक्श वर्मा अयोध्या
Initiate News Agency (INA)