शाहजहांपुर/जलालाबाद। परशुरामपुरी में भाजयुमो के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत
शाहजहांपुर/जलालाबाद। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के ब्रज क्षेत्र के महामंत्री रूद्र लक्ष्मीकांत अवस्थी एवं नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष बने रोहित सिंह के जलालाबाद में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। याकूबपुर स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष रोहित सिंह एवं ब्रज प्रांत के क्षेत्रीय महामंत्री रूद्र लक्ष्मीकांत अवस्थी का भव्य माल्यार्पण कर किया गया।
स्वागत समारोह कार्यक्रम में आयोजक ठाकुर निर्भय सिंह, विनय सिंह एवं समाजसेवी राकेश कुमार सिंह बहुगुणा ने माल्यार्पण एवं प्रतीक चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष मोहित श्रीवास्तव, भाजपा नेता गौरव प्रताप राघव, वीर गुप्ता बिट्टू, निर्भय सिंह, विपिन मिश्रा, अमन मिश्रा, रजत शर्मा, पवन प्रताप सिंह, दीपक सिंह, विपिन सिंह, छोटू, विनय सिंह, शिबू सक्सेना, पंकज, राजकमल, प्रियांशु शुक्ला, विजय प्रताप सिंह, रिंकू सिंह, प्रियांशु, शिवेंद्र प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जिन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण करते हुए भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के अंतर्गत याकूबपुर चौराहा स्थित भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह के कार्यालय के बाद नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मनेंद्र गुप्ता के प्रतिष्ठान पर उनका भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम मंदिर पर पहुंचकर मत्था टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया।
फ़ैयाज़ उद्दीन
Initiate News Agency (INA), शाहजहाँपुर