मदरसों पर शान से फहराया गया तिरंगा
मदरसों पर शान से फहराया गया तिरंगा
सम्भल- उत्तरप्रदेश : स्वतंत्रता दिवस पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। स्कूल, संस्थानों, सरकारी कार्यालय व मदरसों में भी तिरंगा शान से फहराया गया। इस दौरान मदरसे के बच्चे भी देश की आजादी के रंग में रंगे नजर आये।जिले में स्वतंत्रता दिवस की धूम हर जगह हो रही है। इस अवसर पर हर सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों पर तिरंगे की शान देखते ही बनते थी। इस माहौल के बीच मदरसे भी देशभक्ति के रंग में रंगे दिखाई दिए। मदरसों की इमारतों पर भी तिरंगा शान के साथ लहराया।
![]() |
आलम रज़ा नूरी |
इस दौरान वहां राष्ट्रगान के साथ सारे जहां से अच्छा भी गया। मदरसों में समारोह कोविड-19 को देखते हुए आयोजित नही किए गये। जहां देश की आजादी के लिए प्राणों को न्योछावर कर देने वाले मतवालों को याद किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने देश-प्रेम से ओतप्रोत गीत भी गाए।
उवैश दानिश, सम्भल- उत्तरप्रदेश
INA NEWS(Initiate News Agency)