मिशन शक्ति अभियान के प्रति महिलाओं को किया गया जागरूक
मिशन शक्ति अभियान के प्रति महिलाओं को किया गया जागरूक
पिहानी- हरदोई : प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए बुधवार को पुलिस ने महिलाओं व छात्राओं के साथ बैठक की। इस दौरान महिलाओं को अभियान के बारे में जानकारी दी गई और प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाई जारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया।
बता दें कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, उनके सम्मान व स्वावलंबन के लिए प्रदेश सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को अभियान कोतवाल महेश चंद्र ने कोतवाली परिसर में महिला व सामाजिक संगठनों की महिला पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्हें वूमेन हेल्पलाइन नंबर 1090 की जानकारी दी गई। महिलाओं को बताया कि अब पुलिस केवल महिला उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करने तक ही सीमित नहीं रहेगी, बल्कि न्यायालय में पैरवी कर आरोपितों को सजा दिलाने के लिए भी कार्य करेगी।
INA NEWS(Initiate News Agency)