भाजपा की आत्मा कार्यकर्ता: महेश गुप्ता, राज्यमंत्री
भाजपा की आत्मा कार्यकर्ता: महेश गुप्ता, राज्यमंत्री
सम्भल- उत्तरप्रदेश : उप्र सरकार के नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता ने भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर बड़ा बयान दिया है।
जिला पंचायत सदस्यों और प्रधानों के सम्मान समारोह में सम्भल पहुंचे नगर विकास राज्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं के तप और मेहनत से भाजपा मजबूत होती है, उन्होने कहा कि सपा की आत्मा मुलायम अखिलेश हैं, बसपा की आत्मा मायावती और रालोद की आत्मा जयंत चौधरी हैं जबकि भाजपा की आत्मा कार्यकर्ता है, यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में कार्यकर्ताओं के महत्व के राज्यमंत्री ने आज उजागर कर भाजपा कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की।
उवैस दानिश, सम्भल- उत्तरप्रदेश।
INITIATE NEWS AGENCY(INA NEWS)