शाहजहाँपुर(निगोही)। राम औतार जिला उपाध्यक्ष व मुनेश्वर दयाल बनाये गए प्रधान संगठन के जिला संरक्षक
शाहजहाँपुर(निगोही)। अखिल भारतीय प्रधान संगठन की बैठक पूर्व प्रधान मुनेश्वर दयाल वरमे के निगोही स्थित प्रतिष्ठान पर जिलाध्यक्ष अखिलेश चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने प्रधानों से एकजुट रहने का आवाहन किया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत हसौआ के पूर्व प्रधान मुनेश्वर दयाल वर्मा क्योज़ संगठन का जिला संरक्षक तथा ग्राम प्रधान राम औतार वर्मा को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विपिन मिश्रा ने दोनो पदाधिकारियों को मनोनय पत्र देते हुए कहा कि हमारा संगठन ग्राम प्रधानों के संरक्षण में पूरी तरह मजबूती से खड़ा है, प्रधानों का शोषण किसी भी सूरत में होने नही दिया जायेगा। ग्राम प्रधानों की हक की लड़ाई हर स्तर पर लड़ी जाएगी। जिलाध्यक्ष अखिलेश चौहान ने दोनो पदाधिकारियों को बधाई दी।
इस अवसर पर रोहित सिंह, राम सिंह, पवन कुमार वर्मा, तौलेराम, सुधीर, विपिन सिंह समेत आदि लोग मौजूद थे।
फ़ैयाज़ उद्दीन
Initiate News Agency (INA), शाहजहाँपुर