सहारनपुर: काली नेता स0 गुरप्रीत बग्गा ने थामा भाजपा का परचम
सहारनपुर: सहारनपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की उपस्थिति में अकाली दल के प्रदेश अध्यक्ष एवं सिख समाज के विशेष पकड़ रखने वाले स0 गुरप्रीत सिंह बग्गा ने अपने सैकड़ों समर्थकों /साथियों सहित लखनऊ में भाजपा का परचम थाम लिया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जन हितैषी नीतियों एवं त्वरित निर्णय कर समस्याओं का निस्तारण और प्रदेश को सुशासन देने सहित अपराध/अपराधियों पर नियंत्रण से प्रभावित होकर उन्हें पुनः मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प सहित लखनऊ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के समक्ष अपने समर्थकों /साथियो सहित भाजपा का दामन थाम लिया है स0 गुरप्रीत सिंह बग्गा द्वारा आशुतोष शिव मंदिर गुरुद्वारा रोड की रामलीला की अनुमति कराने में अहम भूमिका निभाने सहित गुरु सिंह सभा द्वारा निर्माणाधीन ऐतिहासिक गुरुद्वारे को लेकर हुए संप्रदायिक बवाल के पश्चात दोनों पक्षों में विवाद निस्तारित कराने में भी अहम भूमिका की निर्वहन किया था और समाज में सद्भाव स्थापित करने का कार्य किया और समाज में विश्वसनीयता अर्जित करने में सफल हुए सिख समाज की महत्वपूर्ण संस्था गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार जसवीर सिंह बग्गा के सपूत स0 गुरप्रीत सिंह बग्गा ने भाजपा का दामन थामते हुए ऐतिहासिक गुरुद्वारे के निर्माण में निस्तारित हो चुकी बांधों के बाद शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ करने के संकेत भी दिए हैं जिन्होंने सहारनपुर को चिकित्सक युक्त मोबाइल एंबुलेंस की सेवा के माध्यम से आमजन के स्वास्थ्य के प्रति अपनी भावनाओं और जिम्मेदारी के प्रति दायित्व का निर्वहन करते हुए समाज में महत्वपूर्ण स्थान अर्जित करने में सफलता हासिल की हुई है ।
वह भाजपा के लिए मिशन 2022 में महत्वपूर्ण साबित होंगे ऐसी अपेक्षाएं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र सिंह ने व्यक्त की है उनके साथ भाजपा का दामन थामने वालों में सैकड़ों समर्थकों सरदार रमिंदर सिंह उपाध्यक्ष अकाली दल, मनीष मिश्रा, सरदार जसबीर सिंह बग्गा, सरदार गुरमैल सिंह, सरदार कवनलजीत सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे ।
Initiate News Agency (INA)