रोरावर मरघट रोड जलभराव की स्थिति से कांग्रेसियों में रोष, निस्तारण न होने पर प्रदर्शन करने की बात कही
रोरावर मरघट रोड जलभराव की स्थिति से कांग्रेसियों में रोष, निस्तारण न होने पर प्रदर्शन करने की बात कही
अलीगढ़ : राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस के पदाधिकारियों ने वार्ड नंबर 67 शाह जमाल क्षेत्र के रोरावर मरघट रोड के भयंकर जलभराव का क्षेत्रीय नागरिकों के साथ दौरा कर समस्याएं सुनी| इस दौरान पदाधिकारियों ने कोविड-19 का पालन करने का भी लोगों से आग्रह किया| जलभराव के स्थलीय मौके पर राहुल प्रियंका गांधी सेना के जिला अध्यक्ष सैयद शहजाद हुसैन, राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद मुस्ताक, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद मुशीर, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद शमशेर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता इरशाद सलीम ने संयुक्त रुप से नगर आयुक्त नगर निगम प्रेम रंजन सिंह का इस ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा, शाह जमाल में रोरावर मरघट रोड स्थित इस भयंकर जलभराव की स्थिति ने क्षेत्रीय लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है|
लोग महीनों से नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे हैं| स्कूली बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं इस गंदे जलभराव में गिर जाते हैं| जिससे आमजन अस्त व्यस्त हो जाता है| कहा कि मरघट रोड रोरावर की इस ज्वलंत समस्या का दो-तीन दिन के अंदर समाधान करें और यहां की नाले नालियों की तली झाड़ सिल्ट सफाई कराएं|
अन्यथा की स्थिति में राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस के पदाधिकारी गण समस्त क्षेत्रीय जनता को साथ लेकर जलभराव स्थल पर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे| जिसकी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी| इस मौके पर सेना के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद मुस्ताक, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद मुशीर प्रदेश, महासचिव मोहम्मद शमशेर, कांग्रेस नेता इरशाद सलीम, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद समीम, अल्वी नजमा, बेगम शबनम, मोहम्मद इलियास, मोहम्मद नवेद, विक्की चौहान, मोहम्मद अलीम, अरविंद कश्यप, मोहम्मद नासिर, नदीम अल्वी, सारिक अली, जितेंद्र बघेल आदि मौजूद रहे|
आईएनए एजेंसी, अलीगढ़