हत्यारोपी की निशानदेही पर आला कत्ल बरामद
सांडी। मंगलवार की रात मंदिर के पुजारी की शराब के नशे में दो भाइयों द्वारा लाठी डंडों एवं ईट पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी गई थी। थाना पुलिस द्वारा 2 आरोपियों में से एक आरोपी बृजेश को गिरफ्तार कर लिया गया था। थानाध्यक्ष अनिल सक्सेना ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर पुलिस द्वारा आला कत्ल बरामद कर लिया गया है, घटना के संबंध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।