गया : दबंगों ने दिखाई दबंगई, पिता सहित पुत्री को किया घायल
गया : दबंगों ने दिखाई दबंगई, पिता सहित पुत्री को किया घायल
गया : मामला जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत विसार गांव का है जहां दबंगों को नागेंद्र पासवान के घर के पास लगे केला के पौधा उखाड़ते समय जब नागेंद्र पासवान की पुत्री सुमन कुमारी ने देखा तो मना करने लगी| इसके बाद साथ में कुछ मनचलों ने सुमन कुमारी को मारने लगे| जब इसकी सूचना पिता नागेंद्र पासवान को मिला तो वे आकर छुड़ाने लगे तभी कुछ लोगों ने इन्हें भी बुरी तरह से घायल कर दिया जिसमें नागेंद्र पासवान का सर फट गया नागेंद्र पासवान एवं उनकी पुत्री सुमन कुमारी को बेहतर इलाज हेतु मानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है|
पुत्री सुमन कुमारी की सिटी नाजुक बताई जा रही है| हमारे संवाददाता ने नागेंद्र पासवान से बात किया तो उन्होंने बताया कि हमारे गांव के ही रूपेश पासवान उर्फ हनी सिंह जो पहले से कई आपराधिक मामलों में संलिप्त है दूसरा चंदन पासवान पिता दुलारचंद पासवान सुरेश पासवान गोविंद पासवान पिता शिव कुमार पासवान शत्रुघ्न पासवान पिता शिव कुमार पासवान सागर पासवान पिता अखिलेश पासवान रविंद्र पासवान पिता नागेंद्र पासवान रुपेश पासवान पिता चंद्रिका पासवान सभी नामजद अभियुक्त ग्राम विसार का ही रहने वाला है| ये लोग हमारे घर के सामने हमेशा गंदा-गंदा गाना बजाते हैं और हमारी बच्ची सुमन कुमारी को छेड़ते हैं, थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाया है| अब देखना यह होगा कि प्रशासन क्या कार्रवाई करती है|
प्रमोद कुमार यादव
आईएनए न्यूज़ एजेंसी, गया, बिहार