स्वतंत्रता सेनानी/पूर्व विधायक स्व. गंगा सिंह की पुत्रवधू व समाजसेवी सागर सिंह राहुल की मां ने महिलाओं दिए निशुल्क टॉयलेट
स्वतंत्रता सेनानी/पूर्व विधायक स्व. गंगा सिंह की पुत्रवधू व समाजसेवी सागर सिंह राहुल की मां ने महिलाओं दिए नि:शुल्क टॉयलेट
बलिया| खबर उत्तर प्रदेश के बलिया से है, जहां स्वतंत्रता सेनानी, स्वर्गीय गंगा सिंह पुत्रवधू व सागर सिंह राहुल की मां ने महिलाओं की शौच संबंधित समस्याओं को देखते हुए उन्हें निःशुल्क टॉयलेट दिए हैं| उन्होंने अपने बेटे सागर सिह राहुल से कहा, बेटा मै रोज़ देखती हूं| हमारी बहनें जो बज़ार करने आती हैं| उन्हें शौच संबंधित समस्याओ को लेकर परेशान रहती हैं|
किसी एकांत जगह तलाश करती फिरती है तो इन महिलाओं की शौच संबंधित समस्याओं का निदान होना चाहिए, इनके लिए एक टॉयलेट, जो बिलकुल नि:शुल्क हो, इसकी व्यवस्था होनी चाहिए। सागर सिह राहुल ने बताया कि उस दिन से ही वह इस समस्या के निदान में जुट गया और अपने सहयोगियों से चर्चा कर अखिर यह हल निकल ही गया और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के यह निशुल्क टॉयलेट की व्यवस्था हो गई ।
सागर सिंह राहुल ने बताया कि शहर में बाजार करने निकली महिलाएं इस समस्या से हमेशा परेशान रहती है| इसे देखते हुए यथासंभव नि:शुल्क टॉयलेट की व्यवस्था की गयी है| नारी का सम्मान हमारे भारत में सर्वोपरि है, जिसका सम्मान बरक़रार रखना हम सबका दायित्व है।