जिलाध्यक्ष लुकेश्वरी जंघेल ने प्रदेश सरकार को घेरा, बेरोजगारों को रोजगार न देने की कही बात
जिलाध्यक्ष लुकेश्वरी जंघेल ने प्रदेश सरकार को घेरा, बेरोजगारों को रोजगार न देने की कही बात
राजनांदगांव| मोदी सपोर्टर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष लुकेश्वरी जंघेल प्रदेश सरकार पर बेरोजगारी और शराबबंदी के मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है| लुकेश्वरी जंघेल ने कहा कि कांग्रेस ने अपने चुनावी मेनिफेस्टो में बेरोजगारों को भत्ता और रोजगार देने की बात कही थी लेकिन इनके बजट में ऐसा कुछ भी नहीं है, खाली झुनझुना बेरोजगारों को पकड़ा दिया गया है|
इसी तरह कांग्रेस ने चुनावी घोषणा पत्र में प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी की बात की थी परंतु सत्ता के सत्ता में आने के बाद शराबबंदी तो छोड़िए शराब को प्रोत्साहन देकर छोटे छोटे लोगों को मेहनतकश गरीब मजदूरों को बर्बाद करने पर तुली हुई है|
शराबबंदी की समय को बढ़ा दिया गया है| बंद किए हुए बार को चालू कर दिया गया है| एक व्यक्ति को अधिक से अधिक शराब मुहैया कराया जा रहा है| इस तरह गांव-गांव में कोशिया प्रथा प्रारंभ हो गया है| लुकेश्वरी ने कहा कि भूपेश सरकार अपने किए हुए वादों को पूरा करें|
हेमंत वर्मा
आईएनए न्यूज़, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़