अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आत्मनिर्भर महिलाओं को किया गया सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आत्मनिर्भर महिलाओं को किया गया सम्मानित
कन्नौज| अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कन्नौज में आत्मनिर्भर महिलाओं को सम्मानित किया गया। प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने चुनी गई महिलाओं को सम्मानित किया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर उन्होंने असहमति जतायी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद महिला दिवस पर प्रदेश के सभी जिलों में आत्मनिर्भर और सशक्त महिलाओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम तय हुआ था। जिसमे भव्य आयोजन के जरिये सरकार के मंत्री और अफसरों को चयनित महिलाओं को सम्मानित करने को कहा गया। कन्नौज में पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि बन सशक्त महिलाओं को सम्मानित किया। पत्रकारों से बात करते हुये सरकार की मंशा की जानकारी दी। मुख्य अतिथि ने मंत्री गिरिराज सिंह के सरकारियों के कामचोर सरकारियों को पीटने वाले बयान पर असहमति जताई। उन्होंने कहा की यह उनका निजी विचार हो सकता है।
आईएनए न्यूज़ एजेंसी, कन्नौज