दर्जनों लोगों ने थामा समाजवादी पार्टी का दामन
दर्जनों लोगों ने थामा समाजवादी पार्टी का दामन
शाहजहांपुर। नगर विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों कार्यकर्ता दूसरे दलों को छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के आवास पर दर्जनों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने सभी को फूल माला पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाकर उनका स्वागत किया।
इस दौरान सभी लोगों ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए आगामी 2022 में विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी की तन मन से मदद करने की बात कही और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर सचिन सक्सेना, शाहनवाज, हरि वर्मा, सुधीर कुमार, अमित राठौर, संजीव राठौर, विवेक कुमार प्रजापति, मनोज प्रजापति, दिनेश शुक्ला, पंकज शुक्ला, अंकुर शुक्ला, आनंद शुक्ला,दिनेश बाजपाई, आरिफ खान, श्याम लाल यादव मौजूद रहे।
फ़ैयाज़ उद्दीन
आईएनए न्यूज़ एजेंसी, शाहजहाँपुर