प्रज्ञा ग्रुप द्वारा नगर निगम परिसर में कार्यशाला एवं स्वच्छता दीपोत्सव का आयोजन किया
प्रज्ञा ग्रुप द्वारा नगर निगम परिसर में कार्यशाला एवं स्वच्छता दीपोत्सव का आयोजन किया
शाहजहांपुर। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरुक करने के उद्देश्य से एवं स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में नगर निगम को देश में प्रथम स्थान पर लाने के लिये प्रज्ञा ग्रुप द्वारा नगर निगम परिसर में एक कार्यशाला एवं स्वच्छता दीपोत्सव का आयोजन किया गया।
जिसमें नगर आयुक्त सन्तोश कुमार शर्मा, अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह, उप नगर आयुक्त आशुतोष कुमार दुबे, सहायक नगर आयुक्त रश्मि भारती,
अंगद गुप्ता,मुख्य अभियंता निर्माण दिनेश चन्द्र सचान, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. गौतम एवं नगर निगम के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा महिलाओं द्वारा नगर निगम परिसर में आज दीप प्रज्वलित कर स्वच्छता के प्रति संदेश दिया गया।
फ़ैयाज़ उद्दीन
आईएनए न्यूज़ एजेंसी, शाहजहाँपुर