आम आदमी पार्टी यूपी में राजनीति करने नही, बल्कि राजनीति सिखाने आई है- राजेंद्र पाल
आम आदमी पार्टी यूपी में राजनीति करने नही, बल्कि राजनीति सिखाने आई है- राजेंद्र पाल
दिल्ली में 200 यूनिट तक बिजली का बिल नही लिया जाता- कैबिनेट मंत्री
शाहजहांपुर। आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में हो रहे पंचायत चुनाव में अपने प्रत्याशी उताकर जनता में पैठ बनाकर 2022 में यूपी विधानसभा के चुनाव में मजबूती के साथ चुनाव लड़ा जा सके। इसी सम्बंध में दिल्ली राज्य सरकार में समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास कल्याण कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम आज शाहजहांपुर पहुंचे। जिनका यहां आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से फीड बैक लिया। वही आम आदमी पार्टी पंचायती चुनाव में भी बड़ी जीत का दावा भी कर रही है। कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि आम आदमी पार्टी राजनीति करने नहीं आई है बल्कि राजनीति सिखाने आई है।
उनका कहना है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी बच्चों की शिक्षा को एक सबसे बड़ा मिशन मानती है। उन्होंने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सबाल उठाते हुए कहा कि यूपी में महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं है। केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ उन्होंने कहा कि यह कानून देश के बड़े उद्योगपतियों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। जबकि किसानों और आम आदमियों से इस बारे में कोई राय नहीं ली गई। यह बिल किसानों के लिए मौत का संदेश है।
फ़ैयाज़ उद्दीन
आईएनए न्यूज़ एजेंसी, शाहजहाँपुर