विधायक मानवेंद्र सिंह ने किया 1 करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से नव निर्मित संपर्क मार्ग का लोकार्पण
विधायक मानवेंद्र सिंह ने किया 1 करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से नव निर्मित संपर्क मार्ग का लोकार्पण
शाहजहांपुर। ददरौल विधानसभा से भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह ने अपने निर्वाचन क्षेत्र 136 ददरौल के अंतर्गत विकास खण्ड कांट के ग्राम कुटरा से डाहरा तक 2 कि.मी. लोक निर्माण विभाग की एस.सी.पी. योजना के अंतर्गत 1 करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से नव निर्मित संपर्क मार्ग का लोकार्पण किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार विकास कार्य किये जा रहे है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार सम्पूर्ण विकास कर रही है।
इस अवसर पर साथ में उपस्थित रहे अवर अभियंता अहमद मोवीन, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, संतोष दीक्षित, रामरहीश पाल, सोवरन सिंह यादव, भारत गुप्ता, अमरदीप शुक्ला, संजय चौहान, मनोज मिश्रा, श्यामसुंदर चौहान, हरिप्रभाकर सिंह, रामदेव कुशवाह, मीनू सिंह, अभिषेक सिंह, सुधीर कुशवाह, आशीष परमार, अवधेश सिंह, उदित दीक्षित, पुनीत सिंह, विजयपाल कुशवाह, कमलेश मौर्य, विजय पाल वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
फ़ैयाज़ उद्दीन
आईएनए न्यूज़ एजेंसी, शाहजहाँपुर