मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत पुलिस द्वारा विद्यालयों में छात्राओं को किया जागरुक
मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत पुलिस द्वारा विद्यालयों में छात्राओं को किया जागरुक
सशक्तिकरण, स्वावलम्बी, सुरक्षित परिवेष,आत्मरक्षा के प्रति दी महत्वपूर्ण जानकारियाँ
शाहजहाँपुर| पुलिस महानिदेश उ0प्र0 के आदेशनानुसार महिला अपराधों के प्रति जागरूक्ता एवं महिला सशक्तिकरण हेतु चलाये जा रहे मिशनशक्ति अभियान के अंतर्गत एस. आनन्द पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन मे आज अजब सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना अल्लाहगंज मय महिला पुलिस टीम के साथ विद्यालयों में जाकर छात्राओं को सशक्तिकरण, स्वावलम्बी, सुरक्षित परिवेश,आत्मरक्षा के प्रति निरन्तर महत्वपूर्ण जानकारियाँ देकर जागरुक किया गया। मिशनशक्ति अभियान के क्रम में जनपद के थाना अल्लाहगंज पुलिस टीम द्वारा माहिला अपराधों एवं मिशनशक्ति के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वावलम्बी, उनमें सुरक्षित परिवेष की अनुभूति, जनजागरूकता, आत्मरक्षा की कला पैदा करने के लिए, महिला हेल्पलाइन-1090, यूपी-112, 181 तथा कानून की धाराएं जैसे-बाल संरक्षण अधिनिमय, छेडछाड आदि एवं उनके अधिकारों के बारे में जानकारियां देकर जागरूक करने के साथ साथ बालकों/नवयुवकों आदि के साथ मीटिंग कर अपराधों से दूर रहने तथा अपने आसपास तथा समाज में स्वच्छ वातावरण बनाने हेतु प्रेरित किया गया|
अपने गांव की महिलाओं बच्चियों की सुरक्षा के संबंध में अवगत कराते हुए उनकी सुरक्षा की जिम्मेदार नागरिक बनने के सम्बन्ध में स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, न्यू ग्रेट इंटर कॉलेज अल्लाहगंज व कुसुम बालिका इंटर कॉलेज अल्लाहगंज मे जागरुक किया गया। थाना क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं से उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी की गयी तथा महिला सशक्तिकरण एवं महिला अपराधों एवं उत्तरप्रदेश पुलिस द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे मे विस्तृत जानकारी दी जा रही है तथा एन्टी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर चैकिंग के दौरान शोहदों एवं बेवजह घूम रहे लोगों को चिन्हित कर कार्यवाही की जा रही है ताकि भविष्य में दुबारा ना करे।
जनपद शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा मिशनशक्ति के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वावलम्बी बनाने, उनमें सुरक्षित परिवेष की अनुभूति कराने हेतु निरन्तर कार्य किया जा रहा है।
फ़ैयाज़ उद्दीन
आईएनए न्यूज़ एजेंसी, शाहजहाँपुर