आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को देगी करारा जवाब- उपेन्द्र पाल
आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को देगी करारा जवाब- उपेन्द्र पाल
तीन वर्षों से गन्ना मूल्यों में वृद्धि न होने पर जताई नाराजगी
शाहजहाँपुर। सूबे की योगी सरकार ने लगातार तीसरे वर्ष भी गन्ना किसानों को करारा झटका दिया है। इस सत्र भी सरकार की ओर से गन्ना समर्थन मूल्यों में कोई भी वृद्धि नही की गई। जिसको लेकर समाजवादी पार्टी के निवर्तमान प्रदेश सचिव उपेन्द्र पाल सिंह ने नाराजगी व्यक्त कर भाजपा पर हमला बोला है। उपेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि भाजपा लगातार किसानों का शोषण करने में लगी हुई है। जब से भाजपा देश और प्रदेश में आयी है किसानों का लगातार उत्पीड़न हो रहा है। यूपी की योगी सरकार के द्वारा लगातार तीन वर्षों से गन्ना समर्थन मूल्यों में कोई वृद्धि नही की गई है, जबकि एक सर्वे में बताया गया कि गन्ना में किसानों की लागत भी अधिक लगती है। किसानों को उनकी फसल का सही दाम नही मिल पा रहा है।
पहले धान खरीद में किसानों को लूटा गया और अब गन्ने में भी मूल्य की वृद्धि न कर भाजपा ने किसान वीरोधी होने की बात को सही साबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि किसानों के खिलाफ केंद्र सरकार ने तीनों कानूनों को लागू किया जिसे वापस लेने के लिए लाखों किसान आंदोलन कर रहे हैं। श्री पाल ने कहा कि पंजाब के निकाय चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया, आगामी विधानसभा चुनाव में यूपी से भी भाजपा का सूपड़ा साफ होगा। जनता भाजपा को करारा जबाव देगी।
फ़ैयाज़ उद्दीन
आईएनए न्यूज़ एजेंसी, शाहजहाँपुर