सपा की मासिक बैठक का आयोजन किया गया, नए पदाधिकारियों का हुआ चयन
सपा की मासिक बैठक का आयोजन किया गया, नए पदाधिकारियों का हुआ चयन
शाहजहांपुर। सपा के जिला कार्यालय पर नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद रहे। बैठक में अतिउल्लाह सिद्दीकी ने नए लोगों को पदाधिकारी बनाकर उन्हें नगर विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी|
नए पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। जिसके नियुक्ति पत्र सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खां के द्वारा दिए गए। बैठक को संबोधित करते हुए सपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार किसानों का शोषण कर रही है। किसान विरोधी काले कानून से किसान के साथ साथ पूरे देश के लोग बर्बाद हो जायेगे। उन्होंने कहा कि सपा के कार्यकर्ता एक-जुट होकर पंचायत चुनाव में ज्यादा से ज्यादा बी.डी.सी, प्रधान व जिला पंचायत सदस्य को जिताकर सपा को मजबूत करेगे। इस मौके पर विधानसभा अध्य्क्ष आतिउल्ला सिद्दीकी ने कहा कि सपा के कार्यकर्ता 2022 की तैयारी के लिए जनता के बीच जा कर समाजवादी नीतियों व सपा सरकार के कार्यो को जन जन तक पहुचाने का कार्य करेंगे।
जिससे आने बाले 2022 में पुनः अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बन सके। बैठक के दौरान बार एसोसिएशन में सचिव पद पर जीत के आये मुनीश परिहार का नगर विधानसभा की कमेटी की तरफ से फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। मुनीष सिंह परिहार ने पार्टी के सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सचिन दीक्षित, विपिन यादव, सर्वेश यादव, हफीज अंसारी,आराधना मिश्रा, शादाब खान, मो. हशमत, सलीम इदरीसी, असलम, विक्रम श्रीवास्तव, हरिपाल यादव, अनिल कुमार शुक्ला, रमेश कुमार राठौर, विवेक प्रजापति, आरिफ खान, रफत खां रानू खां, अफरोज मौजूद रहे।
फ़ैयाज़ उद्दीन, शाहजहाँपुर