पुलिस द्वारा महिलाओं को महिला सशक्तिकरण अभियान के प्रति किया गया जागरूक
पुलिस द्वारा महिलाओं को महिला सशक्तिकरण अभियान के प्रति किया गया जागरूक
सांडी। शासन द्वारा चलाए जा रहे हैं महिला सशक्तिकरण अभियान के विषय में लोगों को जागरूक करने का अभियान पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत आज ग्राम- पिंडारी थाना- सांडी में थाना पुलिस द्वारा महिलाओं एवं किशोरियों को महिला सशक्तिकरण अभियान की जानकारी देकर जागरूक करने का प्रयास किया गया। इस अभियान के तहत महिलाओं को आपातकालीन स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1090 ,181,1076,112 एवं 1098 पर फोन कर सूचना देने की बात पुलिस द्वारा महिलाओं से कही गई। पुलिस ने महिलाओं को बताया कि संकट की स्थिति में आप लोग घबराए नहीं। बल्कि इन नंबरों पर फोन कर आप सहायता ले सकती हैं। प्रशासन द्वारा आपको तत्काल उचित सहायता प्रदान की जाएगी।
अभिषेक त्रिवेदी।