अयोध्या में वैदिक रीति रिवाज के अनुसार शहर के अंदर प्रस्तावित फोरलेन का किया विरोध
अयोध्या में वैदिक रीति रिवाज के अनुसार शहर के अंदर प्रस्तावित फोरलेन का किया विरोध
व्यापारियों ने कहा इससे व्यापारी वर्ग का हो रहा है नुकसान
अयोध्या| सरकार द्वारा अयोध्या के चौमुखी विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं वहीं पर सड़कों को चौड़ा बनाने से अगर बगल की दुकानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा बहुत से ऐसे दुकानदार हैं जो उजाड़ जाएंगे इसी बात को लेकर अयोध्या जनपद में उधोग व्यापार मंडल ट्रस्ट के तत्वावधान में नयाघाट से सहादतगंज एवं हनुमानगढ़ी से जन्मभूमी तक प्रस्तावित फोरलेन के विरोध मे एकदिवसीय जल सत्याग्रह आन्दोलन का आयोजन संत तुलसीदासघाट,नयाघाट अयोध्याधाम मे किया गया।
सत्याग्रह में व्यापारियों, नागरिको, साधु संतो आदि लोगो ने शिरकत की।सत्याग्रह का कायकम वैदिक रीतिरिवाज से सर्वप्रथम दुग्ध से सरयू जी का जलाभिषेक किया गया,तत्पश्चात 51दीपो का दीप जलाकर सरयू जी पर दीपदान सरयू जी पूजन किया एवं सरयू मैया से उजड़ रहे व्यापारियो रोजी रोटी बचाने की प्रार्थना की।पूजन उपरान्त जल सत्याग्रह आन्दोलन में पंहुचे लोग प्रस्तावित फोरलेन के विरोध में लिखे नारे की तख्ती हाथो लेकर कमर तक पानी में सरयू जी में तीन घंटे खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया।साथ ही प्रस्तावित फोरलेन के विरोध मे नारे भी लगाये।बताया गया कि फोरलेन में सबसे ज्यादा व्यापारी वर्ग प्रभावित हो रहे है,अयोध्या के मुख्य मार्ग पर जहां यह कार्य योजना प्रस्तावित है,यहां मुख्य मार्गो के दोनो तरफ मंदिर द्वारा नामित पट्टेदार है जो कई पुश्तो से अपना व्यवसाय कर अपना वा अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे है। व्यापारियो ने मांग की जहां यह कार्य योजना है उसके दोनो तरफ २०-२०फुटअधिक जगह अधिग्रहित करके जो व्यापारी जहां विस्थापित हो रहे है वही पर स्थापित कर दिया जाय,शहर के प्रवेश प्वाइट पर ही पार्किग की व्यवस्था हो ,शहर में चार पहिया का प्रवेश बंद हो। सत्याग्रह में मुख्य रूप से नन्द कुमार गुप्ता(अध्यक्ष),विजय साहू( महामंत्री), शैलेंद्र मोदनवाल महामंत्री,विपिन राय उपाध्यक्ष,बाबू चन्द्र गुप्ता उपाध्यक्ष,विशाल द्विवेदी उपाध्यक्ष,ओमकार मोदनवाल उपाध्यक्ष,शिवम् गुप्ता संगठन मंत्री,श्री राम गुप्ता उप मंत्री,अरविंद तिवारी मंत्री,मंगल मोदनवाल मंत्रीपूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन रामदास जी महंत कर तालिया आश्रम समाजवादी व्यापार सभा के अध्यक्ष केके गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री चंद यादव, शक्ति जायसवाल, महिला नेता कलावती पांडे, महंत अनिल मिश्र राकेश पांडे जिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी अखिलेश यादव, महानगर उपाध्यक्ष श्रीनिवास शास्त्री, जय मंगल दास, शैलेंद्र पांडे, उमेश उपाध्याय, रामबरन मौर्य, संदीप यादव रिशु, अशोक राय, अब्दुल हकीम, इंद्रजीत यादवव्यापारी गण अनय गुप्ता रामनाथ गुप्ता चेतन गुप्ता बाबू चंद गुप्ता शिवम गुप्ता शैलेंद्र मोदनवाल विजय साहू अजमेर अली घनश्याम मफतलाल राम जी पांडे दीपक महेश यादव राकेश कसेराआदि शामिल रहे|
देव बक्श वर्मा
आई एन ए न्यूज़ अयोध्या - उत्तर प्रदेश