किसान के शव को तिरंगे में लपेटकर निकाली अंतिम यात्रा
किसान के शव को तिरंगे में लपेटकर निकाली अंतिम यात्रा
तिरंगे के अपमान पर पुलिस ने मां, भाई सहित एक अज्ञात के विरुद्ध किया मुकदमा पंजीकृत
पीलीभीत| एक किसान के पार्थिव शरीर को उसके परिजनों द्वारा तिरंगे में लपेटकर उसके शव की अंतिम यात्रा निकाली गई जिसको पुलिस ने तिरंगे का अपमान मानते हुए मृतक के भाई, मां एवं एक अज्ञात के विरुद्ध राष्ट्र गौरव के अपमान का मुकदमा पंजीकृत किया।
जनपद की तहसील पूरनपुर के थाना सेहरामऊ उत्तरी के बारीबुझिया निवासी 32 वर्षीय किसान बलजिंदर सिंह पुत्र भजन सिंह की दिल्ली में मृत्यु सड़क दुर्घटना में होना बताया गया मृतक किसान का शव उसके परिजन घर लेकर आए और शव पर तिरंगा लपेटकर बुधवार को अंतिम यात्रा निकाल कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। किसी ने मृतक किसान के शव पर तिरंगा लपेट कर अंतिम यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया वायरल कर दिया जो तेजी से वायरल हो गया जिसको पीलीभीत पुलिस ने तिरंगे का अपमान मानते हुए सेहरामऊ उत्तरी थाना अध्यक्ष आशुतोष रघुवंशी ने तिरंगा अपमान को लेकर मृतक के भाई गुरविंदर सिंह पुत्र भजन सिंह, जसवीर कौर पत्नी भजन सिंह एवं एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 की धारा 2 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया।
जनपद पीलीभीत से कुंवर निर्भय सिंह की रिपोर्ट