गुप्तार घाट से अयोध्या तक रामायण क्रूज़ तथा गुप्तार घाट से माझी घाट तक राष्ट्रीय जलमार्ग का कार्य शीघ्र शुरू होगा
गुप्तार घाट से अयोध्या तक रामायण क्रूज़ तथा गुप्तार घाट से माझी घाट तक राष्ट्रीय जलमार्ग का कार्य शीघ्र शुरू होगा
अयोध्या के गंजा में बनने वाले केंद्रीय पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग सीपेट का शिलान्यास जल्द
अयोध्या। मनसुख मंडाविया केन्द्रीय पत्तन, पोत परिवहन, जलमार्ग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं रसायन एवं उर्वरक राज्यमंत्री से की मुलाकात सांसद लल्लू सिंह ने किया और बताया कि मंत्री से अयोध्या गंजा में बनने वाले केन्द्रीय पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एवं तकनीकी संस्थान सिपेट गुप्तारघाट से अयोध्या तक रामायण क्रूज एवं गुप्तारघाट से माझीघाट राष्ट्रीय जलमार्ग 40 का कार्य शीघ्र शुरु हो।
गंजा में बनने वाले सिपेट का शिलान्यास फरवरी के अंत में केन्द्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया करेंगे तथा रामायण क्रूज इस वर्ष के अंत तक चलाया जायेगा। गुप्तारघाट से मांझी घाट जलमार्ग-40 के विकास पर मंत्रालय अध्ययन कर रहा है। रामायण क्रूज में रामायण पर आधारित प्रभु श्रीराम जीवन चरित्र को दर्शाया जायेगा।
श्री सिंह ने बताया कि केन्द्रीय पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एवं तकनीकी संस्थान सिपेट के प्रारम्भ हो जाने ये यहां के छात्रों के बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उनको यहीं पर तकनीकी शिक्षा प्राप्त हो सकेगी। वर्तमान समय सर्वोच्च तकनीकी संस्थान है। यहां से प्राप्त शिक्षा धारकों को रोजगार मिलना सुनिश्चित है।
देव बक्श वर्मा
आई एन ए न्यूज़ अयोध्या - उत्तर प्रदेश