पुष्प महोत्सव का आयोजन करके शहरवासियों कर रहे भ्रमित - आशीष डोंगरे
पुष्प महोत्सव का आयोजन करके शहरवासियों कर रहे भ्रमित - आशीष डोंगरे
राजनांदगांव। शहर में विकास और विनाश दोनों साथ साथ चल रहे हैं यहां पूर्व में स्वीकृत राशि को विकास बतलाने का प्रयास शासकीय राशि का दुरुपयोग करते हुए नए गार्डन का रूप देकर शहरवासियों को भ्रमित कर रहे है पुष्पा उत्सव का आयोजन करके शहरवासियों का दिल जीतने का प्रयास किए जा रहे हैं । भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष व लखोली वार्ड नंबर 36 के पार्षद प्रतिनिधि आशीष डोगरे ने बताया शहर में अनेकों जगह गार्डन निर्माण पूर्व में हुए हैं। जिसको शहरवासी भले भक्ति जाते हैं लेकिन गार्डन बनाने के बाद वर्तमान निगम प्रशासन की उदासीनता के कारण गार्डन का रखरखाव सही नहीं करने के कारण गार्डन में लाखों खर्च हुए पेड़ पौधों को सुरक्षित बचाने में स्वयं नगर निगम सक्षम नहीं है। ऐसी स्थिति में जगह - जगह वार्डों में गार्डन बनाने से क्या मतलब होगा।
श्री डोंगरे आगे बताया कि भारतीय जनता पार्टी विकास का विरोध नहीं कर रहे हैं विकास तो भारतीय जनता पार्टी का सर्वोच्च प्राथमिकता है इसलिए शहरवासियों को मालूम है| फ्लाईओवर, स्टेडियम, ऑडिटोरियम, बाईपास व मोहरा जैसे अनेकों बड़े छोटे काम करके शहरवासियों को विश्वास में लेकर विकास किए हैं । जिसका परिणाम आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता पुनः भारतीय जनता पार्टी को सरकार बनाने के लिए अपना बहुमूल्य वोट जरूर देंगे । कांग्रेस की सरकार और भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कितना विश्वास जनता रखते हैं जनता को सब मालूम है इसलिए निगम प्रशासन शहरवासियों को भ्रमित करने के लिए पूर्व में सुकृत आनंद वाटिका को नया रूप के साथ मॉडल गार्डन बनाने में जो अहम भूमिका विश्वास के साथ पूर्व सरकार का कार्यकाल स्वीकृत है उसे ही कांग्रेस सरकार अपना नाम चलाने के लिए जनता को भ्रमितके लिऐ पुष्पा महा उत्सव प्रदर्शनी जैसे भ्रमित करने वाली प्रदर्शनी को अपना विकास बदला रहे हैं।
हेमंत वर्मा
आईएनए न्यूज़, छत्तीसगढ़