सपा कार्यालय पर धूमधाम से मनाई गई संत गाडगे की जयंती
सपा कार्यालय पर धूमधाम से मनाई गई संत गाडगे की जयंती
शाहजहाँपुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बाबा संत शिरोमणि गाडगे महाराज जी की 145 वीं जयंती सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां की अध्यक्षता में मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा, बाबा संत गाडगे कर्म योगी थे| उन्होंने देश में अनेक धर्मशाला गौशाला विद्यालय व गरीब व दबे कुचले लोगों के लिए चिकित्सालय तथा छात्रावासों का निर्माण कराया सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उनके विचारों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। पूर्व विधायक राजेश यादव ने कहा कि संत गाडगे जी ने अपने जीवन काल में गरीबों बेसहारा लोगों के लिए संघर्ष किया लेकिन अपने लिए एक भी कुटिया तक नहीं बनवाई।
पूर्व प्रदेश सचिव उपेंद्र पाल सिंह ने कहा कि संत गाडगे महाराज महराष्ट्र में धोबी समाज में पैदा हुए थे। वह जीवन पर्यंत समाज में फैली बुराईयों को दूर करने के लिए संघर्ष करते रहे। पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा ने कहा कि संत गाडगे महाराज का सारा जीवन अंधविश्वास कुरीतियो के विरोध में व्यक्तित हुआ। इस मौके पर जिला महासचिव रणंजय यादव, सपा नेता राजेश वर्मा, वरिष्ठ सपा नेता डॉ. नवनीत यादव, सपा महानगर अध्यक्ष कपिल वर्मा, नसीम खान, दिव्यांश सिंह, सैयद रिजवान अहमद, डॉ विनोद राठौर, गायत्री वर्मा, आराधना मिश्रा, स्थिति गुप्ता, शारदा देवी, अतिउल्ला सिद्दीकी, शाहनवाज़, हफ़ीज़ अंसारी, सुखबीर सिंह चौहान, मिश्री लाल पटेल, प्रसून कुमार,अरुण सिंह, अजय कनौजिया, सुबोध कनौजिया आदि लोग मौजूद थे।
फ़ैयाज़ उद्दीन
आईएनए न्यूज़ एजेंसी, शाहजहाँपुर