केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार किसानों के अधिकारों का कर रही हैं हनन- तनवीर खाँ
केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार किसानों के अधिकारों का कर रही हैं हनन- तनवीर खाँ
शाहजहांपुर| बिजलीपुरा स्थित सपा के जिला कार्यालय पर सपा की एक विशेष बैठक सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खां की अध्यक्षता में संपन्न हुई| बैठक में मुख्य रूप से आगामी पंचायत चुनाव एवं पार्टी संगठन मजबूत करने को व किसानों की वर्तमान समस्याओं पर चर्चा की गई। सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि वर्तमान केंद्र की भाजपा मोदी सरकार व उत्तर प्रदेश की भाजपा योगी सरकार दोनों ही किसानों को उनके अधिकारों का हनन कर रही है और इन भाजपा सरकारों ने लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा कर रख दी उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में सभी लोग पार्टी में एकजुट रहकर अधिक से अधिक जिला पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अधिक से अधिक संख्या में जितवाए, जिससे कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत का रास्ता साफ हो जाए|
इस मौके पर सपा विधायक कुंवर शरद वीर सिंह ने कहा कि जिला पंचायत के चुनाव से ही उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की जमीन खिसक जाएगी क्योंकि समाजवादी पार्टी पंचायत के चुनाव में जबरदस्त जीत हासिल करेगी| पूर्व विधायक राजेश यादव ने कहा कि भाजपा सिर्फ नफरत की राजनीति करना जानती है भाजपा के पास कोई भी विकास का एजेंडा नहीं है उन्होंने सभी पार्टी के लोगों से आव्हान किया बूथ स्थल पर समाजवादी पार्टी का संगठन मजबूत करें| इस मौके पर पूर्व शिक्षक विधायक संजय मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकारों ने नौजवानों को रोजगार के नाम पर धोखा दिया है और इन सरकारों में कोई भी वर्ग सुरक्षित नहीं है| इस मौके पर सपा जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव ने कहा की उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में जंगल राज कायम हो चुका है दिन प्रतिदिन अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं| बैठक में मुख्य रूप से कपिल वर्मा राजेश वर्मा,सै.रिजवान अहमद,अब्दुल कादिर खां,अनवर अली,दिव्यांश सिंह, आज़म डॉ नवनीत यादव, विजय सिंह अतिउल्ला सिद्दीकी,संजीव वर्मा, अवधेश पाल, अनिल वर्मा, सुखबीर सिंह चौहान,सोनू यादव, सिद्दीक,हफ़ीज़ अंसारी, आरिफ खान रफत खान, वाहिद अली, आराधना मिश्रा,आनंद शुक्ला,रवि प्रकाश पांडे, राजेश कश्यप, जीशान इदरीसी, कामरान अंसारी,सन्नी राठौर,श्यामलाल यादव,आदि मौजूद रहे|
फ़ैयाज़ उद्दीन, शाहजहाँपुर