अधिकार का रास्ता कर्तव्य के मार्ग से सशक्त होता है- शरद राही
अधिकार का रास्ता कर्तव्य के मार्ग से सशक्त होता है- शरद राही
शाहजहाँपुर| अधिकार का रास्ता कर्तव्य के मार्ग से सशक्त होता है, उक्त विचार सहायक मंडल इंजीनियर कार्यालय पर गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित झंडारोहण कार्यक्रम मे पूर्व मुख्य अधीक्षक शरद राही ने व्यक्त किया|उन्होंने रेल कर्मियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यदि हम अपने दायित्वों के प्रति सजग हैं तभी राष्ट्र प्रगति में हमारा योगदान होगा।इस अवसर पर ए डी ई एन ऋषव दत्त,मुख्य अधीक्षक एन एम खान,राधा रानी दीक्षित सहित कई रेल कर्मी उपस्थित रहे|
तदुपरांत युवक बिरादरी द्वारा संचालित कारगिल शहीद बाटिका पर नगर आयुक्त संतोष शर्मा के साथ राष्ट्रीय पार्षद नितेश गुप्ता,जिला अध्यक्ष पवन सिंह,संचालक डॉ इंदु अजनबी,जितिन गुप्ता की उपस्थिति में बाटिका के शहीद स्तम्भ पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि की गई| गोविंदगंज रेलवे फाटक पर स्थित युवक बिरादरी कार्यालय पर साथियों को संबोधित किया।
फ़ैयाज़ उद्दीन, शाहजहाँपुर