गरीब व असहाय लोगों की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है- रोशन लाल वर्मा
गरीब व असहाय लोगों की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है- रोशन लाल वर्मा
तिलहर भाजपा विधायक ने जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किये
विधायक द्वारा कंबल वितरण करने का सिलसिला लगातार जारी
निगोही(शाहजहांपुर)। तिलहर भाजपा विधायक रोशन लाल वर्मा ने कहा कि गरीब व असहाय लोगों की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। कड़ाके की ठंड में बेसहारा लोगों की मदद को साधन संपन्न लोगों को आगे आने की जरूरत है। विधायक के द्वारा कंबलो का गरीबों को वितरण किया गया।
शुक्रवार को तिलहर विधानसभा के गाँव बाबर में जनप्रिय भाजपा विधायक माननीय रोशन लाल वर्मा जी ने कई गरीब,असहाय बुजुर्गों को कम्बल का वितरण किया। उन्होंने कहा कि मेरा उद्देश्य समाज सेवा करना, समाज हित में बेहतर कार्य के साथ-साथ गरीब गरीबों एवं जरूरतमंदों को हर संभव मदद करना ही सच्ची सेवा है। मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा इससे आत्मशक्ति भी मिलती है क्योंकि मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं। उन्होंने साधन संपन्न लोगों व उद्यमियों से अपील करते हुए कहा कि वह गरीबों की सेवा के लिए आगे आएं व ठंड से गरीब को बचाने के लिए कंबल व रजाई का वितरण करें।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अखिलेश तिबारी,रामकुमार वर्मा(पप्पू)प्रधान,रामसिंह वर्मा,द्वारिका प्रसाद,सर्वेश कश्यप,कालिका प्रसाद वर्मा,महेन्द्र सिंह यादव,रामकुमार यादव,दलवीर सिंह यादव,समेत आदि लोग उपस्थित रहे।
फ़ैयाज़ उद्दीन, शाहजहाँपुर