ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अयोध्या की नई कमेटी गठित, देव बक्श वर्मा जिला अध्यक्ष
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अयोध्या की नई कमेटी गठित, देव बक्श वर्मा जिला अध्यक्ष
(राजेंद्र तिवारी उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश वर्मा महामंत्री चुने गए )
समाचारों के संकलन में किसी भी पत्रकार साथी के साथ उत्पीड़न होता है तो संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा
अयोध्या| ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन जनपद अयोध्या इकाई की बैठक हुई। जिसमें अध्यक्ष पद पर देव बक्श वर्मा को और जिला उपाध्यक्ष पद पर राजेंद्र तिवारी'राजन' व महामंत्री पद पर ओम प्रकाश वर्मा को चुना गया। इसके अलावां उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह,रामनेत वर्मा,शेख मोहम्मद इशहाक को चुना गया। जबकि महामंत्री अखिलेश सिंह, प्रमोद दुबे पवन पांडे, अवध राम यादव मौर्य को बनाया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष देव वक्स वर्मा ने कहा कि समाचारों के संकलन में पवन पांडे भी पत्रकार साथी के साथ उत्पीड़न होता तो संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा और संगठन अपने लड़ाई लड़ने के लिए आगे रहेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन के लिए उसकी रीढ़ उसकी कार्यकारिणी होती और बिना संगठन की मजबूती के हम मजबूत नहीं रह सकते है। ऐसे में संगठन की मजबूती पर बल देना होगा।
वही जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी 'राजन'ने कहा कि पत्रकारिता को मिशन के रूप में आगे बढ़ाते हुए अपनी लेखनी को समाज हित में चलाना चाहिए। जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं के साथ संगठन को मजबूत बनाने पर बल देना चाहिए। महामंत्री ओम प्रकाश वर्मा ने कहा कि संगठन के सभी साथियों को सावधानी के साथ देखकर चलाना होगा। कार्यक्रम के अंत में प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार की धर्मपत्नी व अयोध्या जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष शोभनाथ तिवारी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जबकि कार्यकारणी के गठन में कोषाध्यक्ष डॉ दयाशंकर मौर्या व मंत्री पुरुषोत्तम गुप्ता ,राम प्रसाद तिवारी, अशोक कुमार वर्मा, राम प्रकाश तिवारी, जितेंद्र यादव, उदय नारायण तिवारी को बनाया गया। संगठन मंत्री कृष्ण सृंगार मिश्र, राजेश वर्मा, संपूर्णानंद बागी, मनोज कुमार तिवारी, विश्वनाथ तिवारी को बनाया गया। प्रचार मंत्री अनूप कुमार श्रीवास्तव, रामराज,रमेश पांडे, रामनाथ, कपिल देव वर्मा को बनाया गया।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रेम प्रकाश गुप्ता,राम सनेही लोधी,देवकुमार पांडे,राम करन सिंह,संजय यादव,संतोष मिश्रा, प्रवीण कुमार चौहान बनाए गए। वही तहसील अध्यक्ष में रुदौली से रवि प्रकाश गुप्ता, मिल्कीपुर से हृदय राम मिश्रा,बीकापुर डा. दिनेश कुमार तिवारी व सोहावल से धर्मेंद्र प्रताप वर्मा व सदर से अजय कुमार माझी को बनाया गया।
देव बक्श वर्मा