पुवायां में उपेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में सपा ने निकाली ट्रेक्टर रैली
पुवायां में उपेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में सपा ने निकाली ट्रेक्टर रैली
- बड़ी संख्या में किसानों के साथ जुटे सपा नेता व कार्यकर्ता
- पुवायां क्षेत्र के तमाम स्थानों से होकर निकली रैली, सरकार के विरोध में नारेबाजी
शाहजहाँपुर। कृषि कानूनों के विरोध में सपा नेतृत्व के आवाहन पर पुवायां में निवर्तमान प्रदेश सचिव उपेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में ट्रैक्टर रैली निकाली गई। यहां बड़ी संख्या में जुटे किसानों के साथ सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग उठाई।
पुवायां के रामलीला मैदान में उपेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ट्रैक्टर लेकर किसान व सपा कार्यकार्यता एकत्रित हुए। जिसके बाद यहां से ट्रेक्टर रैली शुरू की गई। यह ट्रेक्टर रैली पुवायां नगर से होकर अलग अलग जगहों से होकर निकली। इस दौरान किसानों व सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की।
उपेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से तीनों कृषि कानूनों को लागू किया है, जबकि देश के किसान इस कानून के खिलाफ शरु हैं। तमाम विरोध प्रदर्शन के बाद भी सरकार अपनी जिद्द पर अड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि किसान इस आंदोलन को अपने अंजाम तक पहुंचाकर रहेगा। सरकार को किसान वीरोधी कानूनों को वापस लेना ही पड़ेगा।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष गोपाल अग्निहोत्री, मिश्रीलाल पटेल, विवेक मिश्रा, प्रसून कुमार, रूपेश पांडे, हिमांशु वाजपेई, जगजीत सिंह टांडे, चंद्र मोहन यादव, राहुल मिश्रा, मोनू मिश्रा, मनजीत सिंह, दशरथ कुमार, मुख्तार आलम, हरमिंदर कौर, सिमरनजीत सिंह, अजय कुमार, सुबोध कुमार कनौजिया, मोनू इदरीसी, अंकुर गुप्ता, आनंद शुक्ला, नितिन मिश्रा, मो. आरिफ विश्वदेव मिश्रा(गोल्डी), सचिन दीक्षित सहित सैकड़ो की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
फ़ैयाज़ उद्दीन, शाहजहाँपुर