प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी महासमुंद के दौरे पर, नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मैराथन बैठक की
प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी महासमुंद के दौरे पर, नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मैराथन बैठक की
छत्तीसगढ़| भाजपा से छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी महासमुंद के दौरे पर रही| डी पुरेंदेश्वरी के महासमुंद आगमन पर भाजपाइयों ने भव्य स्वागत किया| महासमुंद के खरोरा से भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली से स्वागत किया तो वहीं भाजपा कार्यालय में आतिशबाजी के साथ महिला मोर्चा ने परंपरागत तरीके से प्रदेश प्रभारी का आरती उतारकर फूलों से स्वागत किया| स्वागत समारोह के बाद प्रदेश प्रभारी भाजपा कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारी, कोर ग्रुप के सदस्य, जिले के पदाधिकारी, सांसद, पूर्व सांसद, पूर्व विधायकों की बैठक ली|
जिसमें प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, जिला संगठन प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, सह प्रभारी अवधेश चंदेल भी मौजूद रहे| इसके बाद प्रदेश प्रभारी जिला, मंडल और बूथ स्तर तक के नेताओं और कार्यकर्ताओं की मैराथन बैठक ली गई| अंत मे प्रदेश प्रभारी ने तुमगांव में मंडल कार्यकर्ताओं के बीच जाकर बैठक ली और कार्यकर्ताओं से वन बाई वन बात कर चर्चा की|
डी पुरेंदेश्वरी ने सभी का आभार जताया और कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि यही उत्साह सभी बचाकर रखें| भाजपा को आगे लेकर जाने में सभी का दायित्व रहेगा| उन्होंने कहा कार्यकर्ता की पार्टी की नींव है...बैठक के बाद डी पुरेंदेश्वरी ने कहा कि भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ उनकी बैठक सफल रहा| बूथ स्तर, मंडल स्तर और जिला स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने खुलकर चर्चा हुई और पार्टी के कार्यों की समीक्षा भी की गई|
हेमंत वर्मा