लालबहादुर शास्त्री के विचारों पर चलने से कभी पीछे नहीं हटेंगे क्योंकि देश है तभी हम हैं- रजनीश गुप्ता
लालबहादुर शास्त्री के विचारों पर चलने से कभी पीछे नहीं हटेंगे क्योंकि देश है तभी हम हैं- रजनीश गुप्ता
शाहजहांपुर। सोमवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की पुणयतिथि के अवसर पर ज़िला कांग्रेस कमेटी मुख्यालय राजीव भवन पर शाहजहांपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रजनीश कुमार गुप्ता मुन्ना की अध्यक्षता में समस्त कांग्रेस जन एकत्र हुए और लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी ने श्रद्धासुमन अर्पित किए और तदोपरांत एक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ बैठक को सेवादल अध्यक्ष अश्वनी द्विवेदी, महिला जिलाध्यक्ष मती सावित्री शर्मा,सुहेल बेग शरद कुमार गुप्ता पप्पू,कृष्ण विनोद मिश्रा आदि कई जनों ने संबोधित किया संचालन जिला उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी अतित कुमार बागी ने किया|
संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जिसने सिद्धांतों से कभी किसी हालात में समझौता नहीं किया और शास्त्री जैसे महान् विभूतियों वाले लोगों के विचार सिर्फ़ कांग्रेस से मिलते हैं क्योंकि कांग्रेस इस भारत की असली नींव है आज हम सभी कांग्रेस जन पुनः संकल्प लेते हैं कि शास्त्री के विचारों पर चलने से कभी पीछे नहीं हटेंगे क्योंकि देश है तभी हम, आप सभी है इन पुण्य आत्माओं के विचारों से ही आज देश में खुशहाली है इसलिए हम सदैव इनके विचारों पर मजबूती से आगे भी चलेंगे इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अनूप वर्मा, हरनाम कटियार,अनिल श्रीवास्तव, ब्रजेश मिश्रा, इकवाल अंसारी,शान मोहम्मद,फुरकान अहमद कुरैशी,गौरव त्रिपाठी सहित कई सम्मानित कांग्रेस जन मौजूद रहे।
फ़ैयाज़ उद्दीन, शाहजहाँपुर