एकल दिशा मार्ग व्यवस्था का ट्रैफिक पुलिस ने किया निरीक्षण
एकल दिशा मार्ग व्यवस्था का ट्रैफिक पुलिस ने किया निरीक्षण
शाहजहाँपुर। जनता को प्रमुख बाज़ार में जाम की समस्या से निजात दिलाने हेतु लागू की गई एकल दिशा मार्ग व्यवस्था का ट्रैफिक पुलिस शाहजहाँपुर द्वारा बाज़ारो में निरीक्षण किया गया। व्यापारी/ जनता से सहयोग की अपील करने के साथ व्यवस्था से हो रही असुविधा का
समाधान किया गया।
शहर के प्रमुख घंटाघर से पंखी चौराहा तक एकल दिशा मार्ग की लागू की गई व्यवस्था के संबंध में प्रवीण कुमार क्षेत्राधिकारी यातायात/ नगर एवं चंद्र प्रकाश शुक्ला प्रभारी निरीक्षक यातायात द्वारा निरीक्षण कर प्रमुख बाजारों में व्यापारी बंधुओं/ जनता से लागू व्यवस्था के सम्बंध में वार्तालाप कर , परेशानियों आदि का समाधान किया गया।
भविष्य में यदि किसी प्रकार की समस्या होती है तो उसका भी निराकरण करने का विश्वास देने के साथ ही सभी से व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की गई।
फ़ैयाज़ उद्दीन, शाहजहाँपुर