प्रशासक के रूप में जिलाधिकारी द्वारा जिला पंचायत के कार्यों की गई समीक्षा
प्रशासक के रूप में जिलाधिकारी द्वारा जिला पंचायत के कार्यों की गई समीक्षा
पीलीभीत। जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा जिला मजिस्ट्रेट/प्रशासक के रूप में जिला पंचायत भवन, पीलीभीत में कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उन्होंने कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों व उनके कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। इस दौरान अपर मुख्य अधिकारी को निर्देशित किया गया कि कार्यालय में पंजीकृत ठेकेदारों की सूची पंजीकरण करने के मानकों के साथ प्रस्तुत की जाये तथा यह भी उल्लेखित किया जाये कि किस श्रेणी के ठेकेदार के लिए किस प्रकार के मानक निर्धारित किये गये हैं|
उनका भी विवरण उपलब्ध कराया जाये। कार्यकारी अधिकारी के कार्यों की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया गया कि राजस्व वसूली किन किन क्षेत्रों से की जाती है, इसका विवरण प्रस्तुत किया जाये तथा साथ ही साथ नियमावली भी प्रस्तुत की जाये। उन्होंने कहा कि बकायेदारों की भी सूची तैयार कर उपलब्ध कराई जाये। निर्माण कार्यों के सम्बन्ध में निर्देशित करते हुये कहा कि 2018-19 में पूर्ण किये गये कार्यों, 2019-20 व 2020-21 में पूर्ण व चल रहे कार्याें की भी सूची तैयार कर प्रेषित की जाये।
इस दौरान कार्यालय के 08 चतुर्थ कर्मचारियों को पंचायत भवन के पीछे खाली भूमि में साफ सफाई कार्य आज शाम तक पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया तथा तत्काल कार्य प्रारम्भ करने हेतु भेजा गया। इस दौरान अपर मुख्य अधिकारी, उप जिलाधिकारी योगेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
जनपद पीलीभीत से कुंवर निर्भय सिंह की रिपोर्ट