रमेश सिंह तोमर पुनः अध्यक्ष मनोनीत किए गये
रमेश सिंह तोमर पुनः अध्यक्ष मनोनीत किए गये
आगरा| क्षत्रिय सभा आवास विकास सिकन्दरा बोदला की मासिक बैठक 03-01-2021 को महाराणा प्रताप सेवा सदन सेक्टर 11पर आहूत हुई। जिसमें कई बिन्दुओं पर विचार विमर्श होकर प्रस्ताव पारित किऐ गए। सभा के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया पर प्रस्ताव पारित किया गया कि ''रमेश सिंह तोमर'' की अध्यक्षता वाली कार्यकारिणी को इस वर्ष पुनःयथावत रखा जाये। ''रमेश सिंह तोमर ''को सर्वसम्मति से पुनः अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
बैठक के अन्त में जिन क्षत्रियों का इस वर्ष देहावशान हुआ उनको मौन धारणकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में आर-एस तोमर, एम-पी सिंह जादोन, वीरबहादुर सिंह बैस, रघुबीर सिंह सिकरवार, रमेश सिंह तोमर, नवल सिंह सिकरवार, सहदेव सिंह राघव ,ए-एस चौहान, अनार सिंह भदौरिया, इ0सतीष सिंह भदौरिया, ध्यानपाल सिंह जादौन, जैबीर सिंह चौहान, अमित सिंह भदौरिया, तारासिंह सिकरवार, प्रवीन कुमार सिंह सिकरवार, युवराज सिंह सिसौदिया, नरेन्द्र सिंह भदौरिया, चरन सिंह परमार, अशोक सिंह भदौरिया, उदयराज सिंह चौहान एवं अंकुरसिंह भदौरिया आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
आईएनए न्यूज़ एजेंसी