सुरेश राही हरगांव विधायक ने खोला अधिकारियों के भ्रष्टाचार का चिट्ठा, अब मुख्यमंत्री से मिलने की बारी
सुरेश राही हरगांव विधायक ने खोला अधिकारियों के भ्रष्टाचार का चिट्ठा, अब मुख्यमंत्री से मिलने की बारी
सीतापुर| जनपद की हरगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सुरेश राही अपनी जनता हितैषी छवि के लिए लगातार चर्चा में बने हुए हैं| जनता के हितों के लिए की विधायक भी दो बार धरना प्रदर्शन भी कर चुके हैं। बीते दिनों क्रय केंद्र पर अचानक सुरेश राही के पहुंचने से हड़कंप सा मच गया था। वहां पर घटतौली एवं अन्य अनिमितताओं के संबंध में उन्होंने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन नतीजा वही ढाक के तीन पात वाला ही कहा जा सकता है ।
आपको बता दें कि सीतापुर जनपद में सरकार के विधायक हरगांव के सुरेश राही भ्रष्टाचार को रोकने व किसानों की मदद करने के लिए आगे आए तो उन्हें धरने पर दो बार बैठना पड़ा लेकिन भ्रष्टाचारी अधिकारियो के खिलाफ कोई कार्यवाही नही हुई| जिसके संरक्षण में यह सब हो रहा है, उस अधकारी को भी नही हटाया गया। विधायक ने जो-जो आरोप लगाए, उसकी जांच तक नहीं हुई| बड़े हैरत की बात तो यह है, अगर क्षेत्र की जनता नहीं चाहती तो ऐसे अधिकारी से क्षेत्र में रहने का क्या तात्पर्य है। वही विधायक हरगांव सुरेश राही का कहना है कि अगर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी बात रखूंगा।
शरद कपूर सीतापुर
INA NEWS