प्रत्येक व्यक्ति के जन्म का रजिस्ट्रेशन कराया जाना ज़रूरी- नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा
प्रत्येक व्यक्ति के जन्म का रजिस्ट्रेशन कराया जाना ज़रूरी- नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा
मदरसा नुरूलहुदा की छात्राओं ने नगर निगम का भ्रमण कर कार्यालय मे हो रहे कार्यों की ली जानकारी
शाहजहाँपुर। मदरसा नुरुल हुदा बिजलीपुरा की छात्राओं ने नगर निगम कार्यालय का भ्रमण किया नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने नगर निगम से संबंधित कार्यों की जानकारी दी|
मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत मदरसा नुरुल हुदा की छात्राएं प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां के साथ नगर निगम कार्यालय पहुंची जहां उन्होंने पटल सहायकों द्वारा किए जा रहे कार्यों को देखा और उनसे जानकारी प्राप्त की नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने छात्राओं को जन्म प्रमाण पत्र मृत्यु प्रमाण पत्र तथा साफ सफाई और जल व्यवस्था निर्माण व्यवस्था प्रकाश व्यवस्था के संबंध में जानकारी देते हुए कहा, प्रत्येक व्यक्ति जिसका जन्म हुआ हो उसका रजिस्ट्रेशन कराया जाना आवश्यक है|
इसी तरीके से जिस व्यक्ति की मृत्यु हो गई हो तो उसकी भी जानकारी दी जाना जरूरी हो गया है ऑनलाइन इसके लिए आवेदन किया जाता है और उनको नगर निगम द्वारा प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता है नगर आयुक्त शर्मा ने जनपद को नगर को साफ रखने के लिए डस्टबिन में ही कूड़ा डालने के लिए अपील की सभी छात्राएं अपने आसपास के लोगों तक संदेश पहुंचाएं और जनपद को स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के रूप में प्रथम स्थान दिलाने में सहयोग करें| इस दौरान सहायक नगर आयुक्त रश्मि भारती अपर नगर आयुक्त एस के सिंह नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर ओपी गौतम स्वच्छता मिशन प्रभारी अर्पणा श्रीवास्तव स्वच्छता कार्यक्रम प्रबंधक एवं अध्यापक मौजूद रहे
फ़ैयाज़ उद्दीन, शाहजहाँपुर