जलालाबाद में किसान यात्रा निकालने पर सपाइयों और पुलिस में नोक झोंक
जलालाबाद में किसान यात्रा निकालने पर सपाइयों और पुलिस में नोक झोंक
सभी को गिरफ्तार कर अस्थाई जेल में बैठाया गया, दोपहर बाद सभी को रिहा किया
शाहजहाँपुर। कृषि कानून के खिलाफ आंदोलित किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में शुक्रवार को जलालाबाद के बारह पत्थर चौराहे पर किसान यात्रा निकालकर विरोध जताया। किसान यात्रा निकालकर जा रहे सपाईयों को आगे चलकर पुलिस ने रोक लिया। इस बीच पुलिस और सपाईयों में नोकझोक हुई। बाद में पुलिस को सभी गिरफ्तार कर अस्थाई जेल पहुंचा दिया जहां दोपहर बाद सभी को बिना किसी कार्यवाही के छोड़ भी दिया गया।
किसान यात्रा जलालाबाद के 12 पत्थर चौराहा बिजली घर से ग्राम सिकंदरपुर अफगानान आदि गांवों में जानी थी। बिजली घर से जुलूस के रूप में लगभग 1 किलोमीटर यात्रा चली तभी भारी पुलिस बल व प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया। पुलिस से काफी देर धक्का-मुक्की हुई। सपा कार्यकर्ता पुलिस का घेरा तोड़ धरने पर बैठ गए। अफसरों ने उन्हें शांत कराया जब वह नही माने तो पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर अस्थाई जेल भेज दिया। दोपहर बाद सभी को रिहा भी कर दिया गया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के दमन पर उतारू है। कृषि सुधार कानून किसानों के हितों के खिलाफ है। यह कानून सिर्फ पूंजीपतियों को लाभ दिलाने के लिए बनाया गया है। सरकार पूंजीपतियों के हाथों खेल रही है।
इस मौके पर पूर्व एमएलसी संजय मिश्रा, राजेश वर्मा, कमलेश यादव, डॉ. नवनीत यादव' गायत्री वर्मा, अवधेश पाल, डॉ. अशफाक खां, अल्तोमश, कौशल यादव, जितेंद्र बाजपाई, संदीप यादव, अरविंद यादव, शाहाब, दिनेश गुप्ता, ब्रहम कुमार दीक्षित, सुखबीर सिंह चौहान, रामवीर सिंह सोमवंशी, बलविंदर सिंह, गुरमीत सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
फ़ैयाज़ उद्दीन, शाहजहाँपुर